{"_id":"6a2940a98dbf81d6d80bc59d","slug":"accused-arrested-for-brutally-killing-man-by-burying-in-mud-with-a-dumper-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डंपर से मिट्टी में दबाकर बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डंपर से मिट्टी में दबाकर बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
Wed, 10 Jun 2026 04:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:17 PM IST
सार
आरोपी ने उसके पिता की डंपर से, मिट्टी में दबाकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, बरामद डंपर
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति की डंपर से मिट्टी में दबाकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंपर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून को महुआखेड़ा थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके पिता की डंपर से, मिट्टी में दबाकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Aligarh: निर्माणाधीन मकान पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, मौत, चार लोग हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ
विज्ञापन
महुआखेड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। क्षेत्राधिकार द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अख्तर पुत्र इस्माइल, निवासी पिलौना थाना जवां को महुआखेड़ा थाना क्षेत्र से ही धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डम्पर जब्त कर लिया है।