फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident on Aligarh Madrak, one died

सड़क दुर्घटना में सास की मौत, दमाद घायल

Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accident on Aligarh Madrak, one died
मडराक थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदिर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक बाइक सवार सास और उसके दामाद को रौंद दिया। दुर्घटना में सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दमाद गंभीर रुप से घायल है। दुर्घटना देख दौड़ी भीड़ ने कैंटर चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायल को आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मी (60) पत्नी गौरीशंकर निवासी पला साहिबाबाद, सासनी गेट की लंबे समय से तबीयत खराब थी। सोमवार की सुबह वह अपने दामाद अनिल के साथ बाइक पर सवार हो मडराक के गांव मईनाथ दवा लेने जा रहीं थीं। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर नगला मंदिर गांव के पास आगरा की ओर से आते एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्धा बाइक से गिरकर पहिये के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी साइड गिरा दामाद अनिल घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना देख राहगीर दौड़ पड़े। उन्होंने कैंटर चालक को घेर लिया। जमकर उसकी पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार कैंटर चालक हिरासत में है। हादसे में महिला की मौत हुई है। घायल दामाद को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने फिलहाल चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इधर, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed