फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ : बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 07 Mar 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accident
राजवीर का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
रविवार की सुबह आलमपुर चौराहे की पुलिया पर दो बाइकों की सामने से टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव काकावेगपुर निवासी अजय पुत्र भरत सिंह गांव के ही राजवीर पुत्र नेत्रपाल सिंह और दीपक पुत्र कुलवीर सिंह के रविवार की सुबह एक ही बाइक पर अतरौली जा रहे थे। वह आलमपुर चौराहे के पास पुलिया पर सामने से गांव पीपली निवासी 20 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र कन्हैयालाल की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सुंदर अपनी बहन खुशी के साथ बाइक से सांकरा जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं चारों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन जेएन मेडिकल कॉलेज में राजवीर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुंदर का फाइल फोटो।

सुंदर का फाइल फोटो।- फोटो : GANGIRI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed