{"_id":"5e459e2c8ebc3ee5fe47ec47","slug":"accident-gangiri-news-ali226610327","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
सलोनी का फाइल फोटो।
- फोटो : GANGIRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा दादों में घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। परिवार में यह चौथे बच्चे की मौत है। इससे पहले तीन और बच्चों की मौत हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
जोगराज सिंह मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। उन पर तीन बेटियां हैं, जिनमें सात वर्षीय सलौनी सबसे छोटी थी। बेटियों से पहले जोगराज के तीन बेटे भी हुए थे, जिनकी बीमारी के कारण बचपन में ही मौत हो गई थी। बेटियों के सहारे ही जोगराज जीवन व्यतीत कर रहे थे। गुरुवार को हुए एक और हादसे परिवार की खुशियों पर फिर से ग्रहण लगा दिया। शाम लगभग चार बजे सलोनी घर के बाहर खेल रही थी। तभी छर्रा की ओर से आ रही स्कार्पियो ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई।
शोर सुनकर ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। चालक को पकड़ लिया। ग्रामीण उसी कार से ही बच्ची को छर्रा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी पर पिता व परिवार के अन्य लोगों के होश उड़ गए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। सलौनी एबीडी पब्लिक एकेडमी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन
इधर गांव भरतपुर निवासी मुखिया गुरुवार की शाम को बाइक से गंगीरी चौराहा से अपने गांव जा रहे थे। मलसई पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।