फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AC helmets for Aligarh traffic policemen

Aligarh Traffic Police: यातायात पुलिसकर्मियों को पहनाए एसी हेलेमेट, जिसमें लगा है बैटरी से चलने वाला मिनी पंखा

Thu, 15 May 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 11:44 AM IST
सार

हेलमेट में बैटरी से चलने वाले मिनी फैन लगे हैं, जो सिर को ठंडा रखते हैं और लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों को थकावट व गर्मी से राहत प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन
AC helmets for Aligarh traffic policemen
एसी हेलमेट पहनाते एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : पुलिस

विस्तार

आगरा-कानपुर के बाद अब अलीगढ़ में भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को वातानुकूलित हेलमेट पहनाए जा रहे हैं। 14 मई को पहले चरण में 50 हेलमेट एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को वितरित किए। 

विज्ञापन


एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि ये हेलमेट सबसे पहले आगरा व कानपुर में दिए गए थे। इसका अच्छा फीडबैक मिलने पर अभी 50 हेलमेट जिले को मिले हैं। हेलमेट में बैटरी से चलने वाले मिनी फैन लगे हैं, जो सिर को ठंडा रखते हैं और लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों को थकावट व गर्मी से राहत प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


एसी हेलमेट में पुलिस कर्मियों की आँखों को धूप से बचाने हेतु इसमें हार्ड प्लास्टिक शील्डयुक्त चश्मे भी लगे हुए हैं । टेम्प्रेचर कन्ट्रोल डिवाइस ( एसी हेलमेट) के साथ 11.1 वोल्ट की लीथियम आयन बैटरी व चार्जर दिया गया है । इस मौके पर एसपी यातायात मुकेशचंद्र उत्तम, टीआई विनय सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed