{"_id":"65899ef24895c0fc780fa06f","slug":"absent-for-a-long-time-8-policemen-suspended-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे महिला इंस्पेक्टर-दरोगा सहितआठ पुलिसकर्मी निलंबित, इन पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे महिला इंस्पेक्टर-दरोगा सहितआठ पुलिसकर्मी निलंबित, इन पर गिरी गाज
Mon, 25 Dec 2023 08:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:55 PM IST
सार
अलीगढ़ पुलिस में लगातार गैरहाजिर रहने पर विभागीय जांच शुरू कराते हुए इन्हें नोटिस भेजे गए। इनकी ओर से कोई जवाब न मिलने पर इन्हें निलंबित किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय जांच आगे प्रचलित है।
विज्ञापन
आठ पुलिसकर्मी निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ में पुलिस महकमे से बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश के लगातार गैरहाजिर या अनाधिकृत अवकाश पर चल रहे पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। महिला इंस्पेक्टर व दरोगा सहित ऐसे आठ कर्मचारियों को निलंबित किया है। ये कार्रवाई विभागीय जांच व सभी को नोटिस भेजे जाने के बाद की है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महिला निरीक्षक रजिया सुल्ताना को पुलिस लाइन से एक जून को बन्नादेवी थाने में तैनाती देते हुए रवाना किया। मगर वे बिना बन्नादेवी में आमद कराए गायब हैं। न किसी तरह की अनुमति या अवकाश लिया गया है। इसी तरह रोरावर पर तैनात एसआई हरेंद्र सिंह दो सितंबर से गैरहाजिर हैं। पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी धनेंद्र सिंह पांच सितंबर से दीवानी हवालात ड्यूटी से बिना किसी अनुमति या अवकाश के गैरहाजिर हैं।
विज्ञापन
कोतवाली के मुख्य आरक्षी रामकृष्ण 29 जुलाई और बन्नादेवी के मुख्य आरक्षी विनीत कुमार छह जुलाई से गैरहाजिर हैं। पुलिस लाइन के आरक्षी रामप्रवेश की 12 सितंबर को तैनानी थाना दादों की गई। मगर, वह वहां आमद कराए बिना गैरहाजिर हैं। इसी तरह पुलिस लाइन से आरक्षी सचिन कुमार 18 मई को तीन दिवस आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुआ, तभी से गायब हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन का ही आरक्षी घुड़सवार अमित कुमार कानपुर नगर प्रशिक्षण से छह जून से तीन दिवस आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुआ, मगर तभी से गायब हैं।
विज्ञापन
लगातार गैरहाजिर रहने पर विभागीय जांच शुरू कराते हुए इन्हें नोटिस भेजे गए। इनकी ओर से कोई जवाब न मिलने पर इन्हें निलंबित किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय जांच आगे प्रचलित है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित किए जाते हैं। वहीं इस तरह बिना सूचना के गायब रहने वालों पर कार्रवाई होती है।