{"_id":"881f4d0e66798ffacf26ea62751ae4e6","slug":"abrar-bihari-gang-stolen-at-judge-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबरार बिहारी गैंग ने की सिविल जज के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबरार बिहारी गैंग ने की सिविल जज के घर चोरी
अलीगढ़
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर की सिविल लाइंस थाना पुलिस को शनिवार रात एक ऐसी सफलता मिली, जिसकी मदद से सिविल जज राजीव सरन के घर हुई चोरी करने वालों तक पहुंचने का रास्ता मिल गया। पुलिस ने रात पुरानी चुंगी रेल फाटक से चोरों के गैंग के दो सदस्य दबोचे, जबकि उनका गैंग लीडर अबरार बिहारी भागने में सफल रहा। पकड़े गए सदस्यों ने स्वीकारा है कि अब तक आधा दर्जन चोरियां की हैं, जबकि खुद अबरार ने अपने दूसरे साथियों की मदद से सिविल जज के घर चोरी की थी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार चेकिंग के दौरान रात नासिर निवासी फकीरा मार्केट जमालपुर, शारिक निवासी गऊचारा इकरा पब्लिक स्कूल के पास चिलकौरा को दबोच लिया। उन्होंने भागे हुए साथी का नाम अबरार बिहारी निवासी भमोला बताया। उन्होंने पिछले कुछ माह की आधा दर्जन चोरियां अबरार के साथ करना स्वीकारा। यह भी बताया कि अबरार ही दिन में रैकी करता है और हर रात में चोरी के लिए अलग-अलग सदस्य लेकर आता है।
कभी-कभी बड़ी चोरी के लिए वह एक दिन रैकी के बाद दूसरे दिन हम लोगों को मकान दिखाता है। इन दोनों ने बताया कि सिविल जज के यहां चोरी के लिए भी हमको मकान दिखाया था। मगर यह चोरी हमने नहीं की, बल्कि अबरार के दूसरे साथियों ने की। इन दोनों ने पुलिस को 150-150 ग्राम नशीला पदार्थ, ताले काटने के उपकरण, 15 हजार रुपये नगद, साड़ियां, गरम कपड़े आदि बरामद कराए हैं।