फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Abortion of 12 year old pregnant girl of Khurja in medical

Aligarh: मेडिकल में हुआ 12 वर्षीय गर्भवती बालिका का गर्भपात, हालत ठीक, हाईकोर्ट भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 17 Jul 2023 04:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 04:44 AM IST
सार

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि गर्भपात के बाद बालिका की हालत ठीक है। सोमवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। डीएनए का सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है। दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Abortion of 12 year old pregnant girl of Khurja in medical
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र की बोलने-सुनने में असमर्थ 12 वर्षीय गर्भवती बालिका का रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में गर्भपात किया गया। हालांकि जेएन मेडिकल कॉलेज की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा नहीं की गई है। मगर, विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि गर्भपात के बाद बालिका की हालत ठीक है। सोमवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। डीएनए का सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है। दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


12 वर्षीय गर्भवती बालिका के संबंध में दुष्कर्म का मुकदमा 15 जून को खुर्जा नगर में दर्ज हुआ। जब यह बात उजागर हुई तो बालिका करीब 24 सप्ताह की गर्भवती थी। बाद में परिवार की ओर से बालिका की शारीरिक दिव्यांगता व अन्य बीमारियों का हवाला देते हुए पहले जिला प्रशासन के समक्ष और फिर हाईकोर्ट में गर्भपात कराने संबंधी अनुमति अर्जी दायर की गई। इस अर्जी पर पहले हाईकोर्ट ने जेएन मेडिकल कॉलेज में पैनल से बालिका की शारीरिक अवस्था, स्वास्थ्य आदि की जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में बोर्ड द्वारा गर्भपात पर सहमति दिए जाने और परिवार की सहमति के बाद गर्भपात के आदेश दिए। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह बुलंदशहर पुलिस बालिका को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। स्त्री एवं प्रसूती रोग, बाल रोग सहित अन्य सभी जरूरी विशेषज्ञों की निगरानी में बालिका का उपचार व जांच चल रही हैं। शरीर में रक्त की अधिक कमी होने के चलते लगातार दो दिन रक्त चढ़ाया गया। मेडिकल कॉलेज व परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रक्त संबंधी रिपोर्ट आने के बाद उसका गर्भपात किया गया है। गर्भपात के बाद बालिका बिल्कुल स्वस्थ है। हालांकि अभी उसे भर्ती रखा गया है। सोमवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। अब आगे की प्रक्रिया हाईकोर्ट के निर्देश पर तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed