फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Abad Market

आबाद मार्केट में कूड़ा फेंककर गंदगी करने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Abad Market
जहां कूड़ा फैला है वहां सफाई करने के विपरीत वहां पर कुछ सफाई कर्मी कूड़ा फैलाने का काम कर रहे हैं। थाना सिविल लाइन के बराबर में स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में लगातार इस तरह की घटना होने पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। जिसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साफ सुथरी जगह में कूड़ा गंदगी फेंक देने को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के बराबर में आबाद मार्केट के नाम से शॉपिंग कांप्लेक्स है। यह शॉपिंग कांप्लेक्स अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के मानकों के अनुसार बीच में खुला स्थान छोड़कर बनाया गया है। इस शॉपिंग कांप्लेक्स के रखरखाव का कार्य स्थानीय दुकानदार अपने स्तर से कर लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यहां पर पेड़ पौधे और गमले आदि भी लगाए हैं। शॉपिंग कांप्लेक्स के अजीम कहते हैं कि यहां पर देखा जा रहा था कि दुकानदार जब दुकान खोलने के लिए आते थे तो उन्हें परिसर में कूड़ा बिखरा हुआ मिलता था। यह पता नहीं लग पाता था कि कूड़ा कौन फेंक जाता है? इसके लिए मार्केट में एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया। इस कैमरे में यह कैद हो गया है कि एक सफाई कर्मचारी आसपास से कूड़ा इकट्ठा करके उसे मार्केट में फेंक जाता है। दुकानदारों ने इसको लेकर प्रशासन और नगर निगम में भी सूचना दी है। इस पूरे प्रकरण को नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच करनी होगी कि यह व्यक्ति कौन है और किन्हीं व्यक्तिगत कारणों से यह ऐसा क्यों कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed