फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aarti and Ajan are performed at 1468 places through loudspeakers

अलीगढ़ : लाउडस्पीकर से 1468 स्थानों पर होती है आरती और अजान

Wed, 20 Apr 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aarti and Ajan are performed at 1468 places through loudspeakers
वर्ष 2018 में जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक जिले में 1468 स्थानों पर लाउडस्पीकर के जरिये अजान व आरती होती है। चौराहों पर लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा के पाठ व अजान को लेकर पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल एवं शहर विधायक मुक्ता राजा के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने इन सभी धार्मिक स्थलों का फिर से सर्वे कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कोल तहसील क्षेत्र में 270, अतरौली में 367, खैर में 62, गभाना में 48 व इगलास तहसील क्षेत्र में 72 स्थानों पर धार्मिक स्थल हैं। शहर के कोतवाली, देहलीगेट, सासनी गेट व रोरावर थाना क्षेत्र में 252 स्थान, बन्नादेवी व गांधीपार्क में 110, क्वार्सी व सिविल लाइंस में 287 स्थानों पर लाउडस्पीकर से मस्जिदों में अजान व मंदिरों में आरती होती है। एडीएम सिटी ने बताया कि शहर विधायक को जल्द ही जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। बता दें कि शहर विधायक मुक्ता राजा ने सोमवार को डीएम को पत्र भेजकर शहर की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में रहे सीटू
19 अप्रैल को शहर के 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाने और धार्मिक गीत बजाने के एलान पर मंगलवार को पुलिस सक्रिय रही। महुआखेड़ा पुलिस ने सुखरावली निवासी एवीबीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री सीटू चौधरी बलदेव व पूर्व एग्रीविजन प्रांत संयोजक जय यादव अपने घर पर पुलिस की निगरानी में रहे। दिनभर यहां पुलिस तैनात रही। इससे पूर्व लाउडस्पीकर लगाने की घोषणा के मामले में गांधीपार्क थाने की जीडी में तस्करा डाला गया था। पुलिस ने ऐसा बिना अनुमति के कोई कदम उठाया तो एफआईआर दर्ज की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed