फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP workers will have to enter the election field

Aligarh News: कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतरना होगा

Mon, 03 Apr 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
AAP workers will have to enter the election field
आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा है कि जल्द निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतरना होगा।
विज्ञापन



रविवार को वह कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों और स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों को जनता के सम्मुख पूरी मजबूती के साथ रखना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान तानाशाह भाजपा सरकार से अलीगढ़ की आम जनता परेशान है। एक अच्छे विकल्प की तलाश में पार्टी की तरफ बहुत ही उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन




अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश चंद शर्मा ने की। जिले के प्रभारी कमांडो अशोक ने कहा कि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान को धार देनी है। जिला महासचिव दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष इमरान राजा, अंकुश चौधरी, मोहनीश प्रताप, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने विचार व्यक्त किए। मोनिका थापर, नीरज छौंकर, सुरेश पंडित, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed