फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aadhar card will have to be linked on IRCTC for e-ticket

ई-टिकट के लिए आईआरसीटीसी पर लिंक करना होगा आधार कार्ड

Mon, 28 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card will have to be linked on IRCTC for e-ticket
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर ई-टिकट की कालाबाजारी करने वालों का खेल अब खत्म हो जाएगा। दलालों पर आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट के बाद आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आईडी से आधार कार्ड, पासपोर्ट या फिर पैन कार्ड को लिंक करना होगा। यह व्यवस्था जुलाई के पहले सप्ताह से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर ई-टिकट बुकिंग में मोटा मुनाफा कमाने का खेल अलीगढ़ में 2018 से संचालित है। इसमें शामिल 40 से अधिक दलालों को अब तक आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। जनसेवा केंद्रों की आड़ में इस अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा है। आरपीएफ अलीगढ़ के सीआईबी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर पासपोर्ट जैसे दस्तावेज लिंक होने के बाद कोई भी अवैध रूप से टिकट बुकिंग करेगा तो उसे ट्रेस करने में आसानी होगी। आईआरसीटीसी को इस संबंध में विंग की ओर से कई बार पत्राचार हुआ है, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पर्सनल आईडी बनाकर अवैध रूप से ई-टिकट का कारोबार करने वाले दलालों पर अंकुश लगाने के लिए वेबसाइट में बदलाव किया जा रहा है। आधार, पैन या पासपोर्ट लिंक होने से कोई भी फर्जी आईडी नहीं बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद झा, पीआरओ, आईआरसीटीसी।
आंकड़े एक नजर में
- अलीगढ़ परिक्षेत्र में ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले 40 दलाल दबोचे गए।
- 5.50 करोड़ रुपये का ई-टिकट ब्योरा अब तक बरामद हुआ।
- 7 लाख रुपये से अधिक के विद्युत उपकरण बरामद।
- 250 के करीब फर्जी पर्सनल आईडी मिलीं।
- तीन साल की सजा के साथ ही अधिकतम 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान।
आतंकी संगठन को फंडिंग के भी तलाशे गए थे सुराग
रेल ई-टिकट कालाबाजारी के पैसों से बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन (जेयूएमबी) को फंडिंग करने के मामले में 2020 में कोलकाता में गिरोह के सरगना और देश के अन्य हिस्सों से 59 सदस्यों के दबोचे जाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने अलीगढ़ में भी सुराग खंगाले थे। गुपचुप तरीके से इस काम को अंजाम दिया गया। हालांकि, यहां से कोई नेटवर्क सामने नहीं आया था।
ये बड़े मामले आ चुके हैं सामने
1. बुलंदशहर के नरौरा से दबोचे गए दलाल धीरज जैन के पासे से 92 लाख रुपये की ई-टिकट का ब्योरा बरामद हुआ था।
2. चंडौस के नई बस्ती इलाके से पकड़े गए दलाल विकास अग्रवाल से छह लाख रुपये की ई-टिकट का ब्योरा बरामद हुआ था।
3. गांधी पार्क के नौरंगाबाद अपार्टमेंट से दबोचे गए दलाल नीतेश कुमार से 11 लाख रुपये के ई-टिकट का ब्योरा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed