फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A youth was injured in a shooting incident in the village

रंगबाजी के चलते गांव में चढ़ाई कर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
A youth was injured in a shooting incident in the village
गोली लगने से घायल योगेश - फोटो : HARDUAGANJ
बृहस्पतिवार की रात साधु आश्रम हलका क्षेत्र का गांव भवनगढ़ी गोलियों को तड़तड़ाहट से दहल गया। समीप के गांव के दस-बारह युवकों ने रंगबाजी में विरोधी गुट के युवक के घर पर हमला बोलते हुए फायरिंग की। इस दौरान विपक्षी गुट के एक युवक के मिल जाने पर उसे घेरकर डंडों से जमकर पीटा और गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी। घायल युवक शोर मचाने लगा, इस पर ग्रामीणों को एकत्र होते देखकर हमलावर भाग निकले। पैर में गोली लगने से घायल युवक का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मामले में पांच नामजद समेत 4-5 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

भवनगढ़ी गांव निवासी योगेश पुत्र जयवीर सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह पूर्व प्रधान दिनेश कुमार के घर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के निकट ग्वालरा गांव निवासी लवकेश उर्फ गोलू पुत्र राजन सिंह अपने साथी अमन व दिवाकर पुत्रगण मदन मोहन निवासी कलाई, संजय उर्फ सनी पुत्र देवेंद्र, रिंकू पुत्र विजेंद्र और 4-5 अज्ञात युवक बाइक पर वहां आ धमके। आते ही गालियां देते हुए उक्त लोगों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। योगेश का आरोप है की इस दौरान जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने कई राउंड फायर भी किए जिसमें एक गोली उनके बाएं पैर में लग गई।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज और गोली लगने पर निकली उनकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े तो धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले। योगेश के परिवार वालों का आरोप है कि थाने में सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची। थाना पुलिस के अनुसार मामले में पांच नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगबाजी और रसूख कायम करने के लिए सक्रिय कई गुट
कलाई और ग्वालरा गांव में बीते करीब तीन दशक से रंगबाजी और रसूख कायम रखने के लिए रॉबी और कालू के नाम चर्चा में रहे हैं। इन दो नामों के बीच ही साधु आश्रम क्षेत्र की राजनीति अंगड़ाई लेती है। जानलेवा हमले और हत्या के मामलों में यह दोनों ही कई-कई मुकदमों में नामजद हैं और कई साल से सलाखों के पीछे हैं। अब कुछ कई वर्षों से नई उम्र के लड़कों में आए दिन मारपीट, झगड़ा पर फायरिंग करना आम बात हो गई है। नई उम्र के यह लड़के भी रॉबी, कालू की तरह क्षेत्र में रसूख कायम रखने की ख्वाहिश रखते हैं। इसी के चलते एक-दो नहीं बल्कि कई-कई गुट क्षेत्र में सक्रिय हैं। कलाई, ग्वालरा, भवनगढ़ी, बड़ागांव, दाउदपुर आदि गांव के युवक शामिल हैं। बीते एक साल में अलग-अलग गुटों के बीच मारपीट की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं घट चुकी हैं।

पहले भी दो बार हो चुका है झगड़ा व मारपीट
भवनगढ़ी निवासी योगेश के साथी बंटी और ग्वालरा के लवकेश उर्फ गोलू के बीच पहले दो बार झगड़ा हो चुका है। पिछली सर्दियों में गोलू तथा उसके साथियों ने बंटी को उसकी दुकान में घुसकर पीटा था, जिसमें स्थानीय लोगों ने सुलह करा दी। दो माह पहले बंटी ने गोलू पर हमला कर दिया था, जिसमें गोलू की ओर से बंटी के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। - विशाल चौधरी सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed