{"_id":"68a8e05662b9382a7d03dee4","slug":"a-youth-accused-of-theft-was-beaten-to-death-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-767608-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा, मौत
Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
गांव बढौली फतेह खां में बृहस्पतिवार की शाम तीन लोगों ने एक युवक सुरेंद्र कुमार (43) पर ट्रैक्टर की कपलिंग चोरी का आरोप लगाया और उसे पीटा। इस दौरान युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मडराक पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। सुरेंद्र कुमार गांव बढ़ौली फतेह खां के ही रहने वाले थे और वह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में अचेत हालत में पड़े मिले थे। रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। उनके चाचा बाबूलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची सुरेंद्र की मां दुलारी ने आरोप लगाया कि गांव के ही पुष्पेंद्र, सनी और उसके पिता कल्लू उर्फ कलियान ने सुरेंद्र की हत्या की है। दुलारी के अनुसार सुरेंद्र, उसकी पत्नी चंद्रवती और बेटा तनू खेत से लौट रहे थे, तभी तीनों आरोपियों ने सुरेंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी उठाकर दूर फेंक दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बेटे और अन्य ग्रामीणों ने छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी धमकी दी और बेहोश होने पर आरोपी सुरेंद्र को छोड़कर भाग गए। परिजन उन्हें उठाकर घर ले गए और लिटा दिया। रात करीब नौ बजे उसके शरीर में हलचल नहीं हुई तो परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उनके हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-मरने वाला युवक नशे का आदी था। उस पर आरोप है कि उसने ट्रैक्टर की कपलिंग चोरी कर बेच दी और उससे मिले पैसों से शराब पी ली। इसी पर कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। -महेश कुमार,सीओ इगलास