फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man trapped in love with his married girlfriend committed suicide by hanging

Aligarh: शादीशुदा महिला ने प्यार में फंसाया, पास बुलाया, मारा-पीटा, एफआईआर करा दी, युवक ने तंग आकर दी जान

Sun, 01 Jun 2025 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:23 PM IST
सार

लखनऊ की शादीशुदा महिला ने अलीगढ़ के युवक को प्यार में फंसाया और अपने पास बुला लिया। वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी, मोबाइल-रुपया छीन लिया। उसके ऊपर एफआईआर भी दर्ज करा दी। युवक ने परेशान होकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
A young man trapped in love with his married girlfriend committed suicide by hanging
मृतक मनीष शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत रघुवीर पुरी में रहने वाले मनीष शर्मा ने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट कमरे में छोड़ा व अपने दोस्त के मोबाइल पर भी भेज दिया। 

विज्ञापन


युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि लखनऊ की किसी शादीशुदा महिला ने अपने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया और अपने पास बुला लिया। जहां युवक ने 15 दिन साथ में रहकर उसके काम में हाथ बंटाया। शादीशुदा प्रेमिका के पति ने आकर युवक के साथ मारपीट की और  मोबाइल- पैसे छीन लिए। जिसके बाद वह दुखी होकर अलीगढ़ घर वापस आ गया। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट के मुताबिक युवक के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ में एफआईआर भी दर्ज करा दी। जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखे आरोपों और महिला समेत हर पहलू पर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed