Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man made a video exposing corruption in Aligarh District Hospital

खून के नाम पर हो रहा खेल: वीडियो बनाकर युवक ने खोली स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की पोल, लगाई न्याय के लिए

Thu, 09 Oct 2025 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

युवक ने वीडियो में अलीगढ़ सीएमओ के बारे में कहा कि शिकायत जब सीएमओ से की तो उन्होंने कहा कि जब खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही होंगे। मैंने 3000 रुपये की रसीद दिलवाने की उनसे कही तो उन्होंने मुझे फटकार कर वहां से भगा दिया। जब मैंने उनसे व्हाट्सएप पर शिकायत की तो उन्होंने अजीब जबाव दिया।

विज्ञापन
A young man made a video exposing corruption in Aligarh District Hospital
जिला अस्पताल में खड़े होकर वीडियो बनाता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने अलीगढ़ के जिला चिकित्सालय में खून देने के नाम पर खेले जा रहे खेल का खुलासा किया है। यह वीडियो युवक ने चिकित्सालय के सामने खड़े होकर बनाया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की पोल वायरल वीडियो खोल रहा है। युवक का आरोप है कि जिला चिकित्सालय में खून देने के नाम पर मरीज से रुपये मांगे जा रहे हैं। जब सीएमओ से इसकी शिकायत की गई तो उसे धमकी मिली। सीएमओ कार्यालय से ने पीड़ित को भगा दिया। इस पर पीड़ित ने  जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के बाहर  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने सरकार और आला अधिकारियों से  न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


बदले में खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही पड़ेंगे
वीडियो में युवक ने बताया कि मेरा नाम रिजवान खान है। मेरी पत्नी सीएचसी जवां पर भर्ती थी। उसके लिए खून की जरूरत थी। मैं मलखान सिंह में खून लेने गया। वहां कहा कि दो महीने पहले मेडिकल में रक्तदान किया था। बदले में खून देने की मैंने कही, उन्होंने कहा कि दो महीने पहले खून दिया, अब नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि आप अगर 10 हजार का जुगाड़ कर लेंगे तो यूंही खून मिल जाएगा। मैंने उसे लाकर 3000 हजार रुपये दिए, तब उन्होंने खून दिया। इसकी शिकायत जब सीएमओ से की तो उन्होंने कहा कि जब खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही होंगे। मैंने 3000 रुपये की रसीद दिलवाने की उनसे कही तो उन्होंने मुझे फटकार कर वहां से भगा दिया। जब मैंने उनसे व्हाट्सएप पर शिकायत की तो उन्होंने अजीब जबाव दिया। लोग रक्तदान करते हैं, उसी खून को जिला अस्पताल में ब्लैक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में खून देने के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, सरकार को इसे देखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed