फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died after consuming poisonous substance

Aligarh News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sun, 13 Jul 2025 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man died after consuming poisonous substance
तहसील खैर क्षेत्र के गांव बिरौला में शुक्रवार की देर रात कल्लू (35) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कल्लू की शादी लगभग सात वर्ष पहले मथुरा जिले के वाटी गांव निवासी गुड़िया देवी से हुई थी। दंपती का एक बेटा अभी और एक बेटी तनु है। कल्लू शराब पीने का आदी था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण दंपती के बीच गृहक्लेश होता था।
विज्ञापन




इसी के चलते लगभग एक वर्ष पहले गुड़िया देवी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिससे कल्लू मानसिक रूप से परेशान रहता था। शुक्रवार की देर रात उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। शनिवार की देर शाम कल्लू का शव गांव पहुंचा। गुड़िया भी मौत की सूचना पाकर बच्चों सहित मायके से ससुराल पहुंची। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को मुखाग्नि बेटे अभी ने दी। कल्लू ने अपने पीछे पत्नी, बेटा, बेटी के साथ-साथ माता दुलारी देवी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed