फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died after being shot at the shop gate

Aligarh News: दुकान के गेट पर युवक की गोली लगने से मौत

Wed, 05 Feb 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being shot at the shop gate
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कस्बे के मुख्य मार्ग पर एक दुकान के गेट पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई। खबर पर टप्पल पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। परिजन उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। वहीं पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन



लव उर्फ लक्की पांचाल (27) पुत्र स्व. शेरपाल सिंह निवासी मेन रोड का समीप ही फौजी मिक्चर प्लांट है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह गोदाम से तमंचा लेकर दुकान के गेट पर आया। उसके हाथ में तमंचा देखकर दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी और भाई दौड़े तब तक गोली चल गई जो उसके पेट में लगी।
विज्ञापन




परिजन और पड़ोसी तत्काल उसे जेवर के एक अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर टप्पल थाना प्रभारी सहित सीओ और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था लव
परिजन के अनुसार लव उर्फ लक्की पांचाल पांच भाई-बहनो में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसका इलाज चल रहा है। परिवार में सबसे बड़ी दो विवाहित बनें, उनके बाद भाई जितेंद्र उर्फ जीतू पांचाल है। लव से बड़ा भाई निक्की पांचाल भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका शादी के करीब चार-पांच माह बाद ही तलाक हो गया था।





- प्रथमदृष्टया जांच में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।-वरुण कुमार सिंह, सीओ खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed