फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide in Deen Dayal Joint Hospital Aligarh

Aligarh: महिला को अस्पताल में देखने गया जीजा, वहीं दुपट्टे से लटक कर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

जीजा अंशुल अपनी पत्नी की छोटी बहन अनुपम का हाल जानने अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि वहां अंशुल ने सिर दर्द का बहाना बनाकर पत्नी से दुपट्टा मांगा और देर रात को वार्ड नंबर 9 में जाकर कुंदे से फंदा लगाकर लटक गया।

विज्ञापन
A young man committed suicide in Deen Dayal Joint Hospital Aligarh
वार्ड नं 9 - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में भर्ती युवती की तीमारदारी में रुके बहनोई अंशुल ने बृहस्पतिवार रात अस्पताल में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव दूसरी मंजिल के रैंप एरिया में जंगले की ग्रिल से साली के दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। इस खबर पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस भी आ गई। सीसीटीवी जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या माना गया है। हालांकि मृत युवक के भाई ने ससुराल पक्ष से जुड़े विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव लोधई के 32 वर्षीय अंशुल की शादी पिछले वर्ष 15 जुलाई को क्वार्सी होली चौक के लाखन सिंह की बेटी रोशनी संग हुई थी। खुद अंशुल दिल्ली की एक कम्पनी में कार्य करता था। मगर शादी के कुछ माह बाद वह पत्नी को लेकर ससुराल के पास के इलाके में ही किराये पर रहने लगा। यहीं से खुद दिल्ली आने जाने लगा। दो दिन पहले अंशुल की साली अनुपम को तबीयत खराब होने पर दीनदयाल अस्पताल के वार्ड संख्या नौ में भरती कराया गया था। जिसकी शुक्रवार को छुट्टी होना तय था। 
विज्ञापन


दीन दयाल अस्पताल अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अंशुल दिल्ली से साली को देखने के लिए सीधे अस्पताल पहुंचा। रात में पत्नी रोशनी घर से पराठे लेकर आई। तीनों ने बैठ कर खाना खाया और पत्नी यह कहकर घर चली गई कि सुबह वह चाय लेकर आएगी। अंशुल साली के पास ही अकेले होने के कारण रुक गया। इसके बाद रात में करीब 12 बजे तक जीजा-साली ने मोबाइल पर ही लूडो खेला। इसके बाद कुछ देर दोनों ने बात की। फिर साली के सोने के बाद अंशुल उसका दुपट्टा लेकर बाहर आया और ग्रिल में फंदा बनाकर लटक गया। उसके आंख के ऊपर फोड़ा हुआ था, जिसका खून उसके टी-शर्ट पर लगा मिला। 

सुबह अंशुल गायब मिला तो अनुपम ने अपनी बहन को फोन किया। इस पर रोशनी अस्पताल आई। तभी दोनों ने शव लटका देखा। चीख पुकार पर स्टाफ और अन्य मरीज के तीमारदार पहुंच गए। खबर पर क्वार्सी पुलिस व सीएमएस डा. एमके माथुर आदि भी आ गए। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार अब तक देखे गए सीसीटीवी व पोस्टमार्टम से आत्महत्या ही उजागर हुई है।  कारण अभी स्पष्ट नहीं है। खबर पर आए भाई के अपने आरोप हैं, उस संबंध में जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।

भाई का आरोप, पहले भी मिली थी धमकी

इस सूचना पर बुलंदशहर से आए अंशुल के भाई अमरपाल ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद पत्नी को विदा कर अपने घर ला रहा था। तब रास्ते में कुछ युवकों ने घेरकर धमकाया था। बाद में धमकाने वालों में शामिल युवकों में से एक ने एक बार घर में घुसने की कोशिश की। करीब डेढ़ माह पहले ही वह ससुराल में किराये पर रहने आया था। हो न हो इस मृत्यु के पीछे ससुराल से जुड़ा कोई विवाद या धमकी देने वाले वही युवक शामिल हैं। इसे लेकर तहरीर दी गई है।

पहले हाथ की नस भी काटने की कोशिश की
शुक्रवार सुबह जब अंशुल का शव पुलिस ने उतारा तो उसके  बाएं हाथ पर किसी नुकीली वस्तु या ब्लेड से हाथ की नस काटने के निशान भी मिले हैं। जिसके निशान देखकर साफ लग रहा उसने खुद ही नस काटने की कोशिश की हो। जब सफल नहीं हुआ तो फंदे पर लटक गया।

अस्पताल के वार्ड संख्या नौ में मरीज अनुपम भर्ती थी। उसे बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी। तीमारदार देखने आया था। सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। क्वार्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।-एमके माथुर, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed