{"_id":"67608c38b18bb5aa0c0e0c86","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-after-being-scolded-by-his-family-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101405-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिजन ने डांटा, पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिजन ने डांटा, पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, परिवार में छाया मातम
Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
सार
किसी बात पर परिजन ने गीतम सिंह को डांट दिया। इस पर नाराज होकर वह घर से निकल गए। शाम करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूर पड़ोसी के घर में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
16 दिसंबर की शाम गांव सिकतरी में एक युवक ने पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। वह परिजन के डांटने से नाराज होकर घर से निकल गया था और पड़ोसी के घेर में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गांव निवासी गीतम सिंह (35) पुत्र निरंजन सिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। मजदूरी करते थे। 16 दिसंबर की शाम किसी बात पर परिजन ने उन्हें डांट दिया। इस पर नाराज होकर वह घर से निकल गए। शाम करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूर पड़ोसी के घर में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वहां से निकल रहे गांव निवासी एक व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। इस ग्रामीण वहां पहुंच गए। खबर पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए। तत्काल ही उसे नीचे उतारकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन