{"_id":"65678e760c12018255069af4","slug":"a-woman-going-to-the-bank-dies-after-falling-from-a-loader-aligarh-news-c-2-1-ali1021-268069-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोडर में बैठकर जा रही महिला गिरी, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोडर में बैठकर जा रही महिला गिरी, हुई दर्दनाक मौत
Thu, 30 Nov 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:48 AM IST
सार
अलीगढ़ के दादों में गांव बौनई के मजरा नगला मछरिया निवासी महिला सुबह करीब नौ बजे कस्बा दादों स्थित एक बैंक में अपनी विधवा पेंशन का पैसा निकलने एक लोडर में बैठकर जा रही थी। कस्बा दादों में पहुंचते ही वह लोडर से नीचे गिर पड़ी। जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला रूमाली देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला बैंक से अपनी विधवा पेंशन का पैसा निकालने जा रही थी, कि वृद्धा एक लोडर से नीचे गिर गई। गिरने से महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के दादों में गांव बौनई के मजरा नगला मछरिया निवासी 65 वर्षीय रूमाली देवी पत्नी लाल सिंह 29 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे कस्बा दादों स्थित एक बैंक में अपनी विधवा पेंशन का पैसा निकलने एक लोडर में बैठकर जा रही थी। कस्बा दादों में पहुंचते ही वह लोडर से नीचे गिर पड़ी। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन