फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman faces trouble while saving a crying child on the platform

Aligarh: प्लेटफार्म पर बिलखता बच्चा बचाया, ट्रेन में बिठाया, पर समझने लगे बच्चा चोर, फिर हुआ यह

Sun, 22 Sep 2024 12:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

ट्रेन के साथ भागते बच्चे को महिला ने चेन खींच कर अपने साथ बिठा लिया। यह देखकर लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचा दिया। महिला को बच्चे की मदद करना भारी पड़ गया। खुद को बच्चा चोर की जगह मददगार साबित करने में उसे घंटों जूझना पड़ा।

विज्ञापन
A woman faces trouble while saving a crying child on the platform
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

मामला 21 सितंबर की दोपहर को करीब 12 बजे का है। फ्लेटफॉर्म संख्या 3 पर मां-मां पुकार कर ट्रेन के साथ दौड़ रहा एक छह साल का बच्चा जब ट्रेन में सवार एक महिला को दिखा तो उसने चेन खींच दी। ट्रेन रुकी तो महिला ने यह सोचकर बच्चे को ट्रेन में बैठा लिया कि शायद इस बच्चे की मां ट्रेन में है और यह किसी तरह बिछड़ गया है। 

विज्ञापन


बस इसी दौरान प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने चोर-चोर पुकारना शुरू कर दिया। जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले गई। महिला घंटों अपनी सफाई देते रही लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक किए। हकीकत सामने आई और ट्रेन में सफर कर रही महिला की मां को तलाशा गया और बच्चा उसके हवाले किया गया। खुद को बच्चा चोर की जगह मददगार साबित करने में उसे घंटों जूझना पड़ा।
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 की बर्थ नंबर 79 पर बीबी नाजिरा पत्नी मो. जाहिद निवासी जलालगढ़, पूर्णिया (बिहार) अपने बच्चों के साथ आनंद विहार दिल्ली से पूर्णिया बिहार की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के अलीगढ़ में रुकने पर बीबी नाजिर का छह साल का बेटा बिना बताए गाड़ी से नीचे उतर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन चलने लगी तो वह रोते हुए साथ-साथ दौड़ने लगा। यह देख महिला आशा खातून पत्नी इजराइल निवासी वीरनगर, अररिया (बिहार) जो कोच संख्या एस-7 के गेट पर खड़ी होकर यात्रा कर रही थी, मानवता दिखाते हुए चेन पुलिंग कर दी और बच्चे को गाड़ी के अंदर चढ़ा लिया। यही देख कर कुछ यात्रियों ने शोर मचा दिया कि एक महिला बच्चे को चोरी कर ले गई। यह सुन कर आरपीएफ की टीम ने चेकिंग कर महिला को खोज लिया। 


महिला ने बताया कि वह बच्चे के मां-बाप को खोज रही थी, तभी पुलिस वाले उसके पास आ गए। पूछताछ के मकसद से उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया। इसी बीच बालक की मां बीबी नाजिरा आ गई। उन्होंने बच्चे की पहचान कर उसे अपना बेटा बताया। बच्चे ने भी मां को पहचान लिया। इसके बाद महिला आशा खातून को थाने से छोड़ दिया गया। कुल मिलाकर बच्चे की मदद कर रहीं महिला को घंटों मुसीबत से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed