{"_id":"67a26f02ad6dd8ec7604fc2d","slug":"a-woman-died-in-an-accident-as-soon-as-she-came-out-of-the-hospital-with-medicine-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100933-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अस्पताल से दवा लेकर निकलते ही हादसे में महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अस्पताल से दवा लेकर निकलते ही हादसे में महिला की गई जान
Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की शाम कस्बे में अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर अस्पताल से निकलते ही अज्ञात वाहन एक महिला को टक्कर मारकर निकल गया। घायल महिला की देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव तालेपुर निवासी ओमवती (45) पत्नी रामलाल कस्बे के एक अस्पताल में सोमवार की शाम दवा लेने आई थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से बाहर निकलते ही अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ परिवार को खबर दी।
इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। देर रात ओमवती की मौत से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।