{"_id":"627420397abafd5ee32a03ee","slug":"a-to-z-and-manisha-project-fined-for-negligence-aligarh-news-ali290858932","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : लापरवाही पर ए टू जेड और मनीषा प्रोजेक्ट पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : लापरवाही पर ए टू जेड और मनीषा प्रोजेक्ट पर जुर्माना
विज्ञापन
महानगर में साफ-सफाई और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार नगर आयुक्त साइकिल पर निकल पड़े। सुबह उन्होंने समय से कूड़ा न उठने पर एटूजेड पर 50 हजार रुपये और स्मार्ट सिटी परियोजना के तस्वीर महल चौराहे से जुड़े काम में अव्यवस्था पर कार्यदायी संस्था मनीषा प्रोजेक्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सुबह साइकिल से शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तस्वीर महल चौराहे पर साफ-सफाई के निरीक्षण के दौरान दीवानी रोड पर बाबा मासूम मियां की दरगाह वाले नाले की सफाई कराने, दीवानी पर अधिकृत पार्किंग ठेके की सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस मार्ग पर जलभराव की समस्या पर पुलिया की मरम्मत कराकर ऊंचा कराने के निर्देश दिए। कई प्वाइंटों पर समय से कूड़ा न उठने पर एटूजेड कंपनी से पचास हजार जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इसके बाद तस्वीर महल चौराहे पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजा महेंद्र प्रताप पार्क का निर्माण कार्य देखा, जहां कई जगह पर टाइल्स टूटे मिलने और सड़क पर निर्माण सामग्री पड़े होने पर नामित फर्म मनीषा प्रोजेक्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
कमिशभनर की बैठक में उठा था मुद्दा
पिछले सप्ताह कमिशभनर द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। उसमें मीडिया ने राजा महेंद्र प्रताप पार्क की टाइल्स टूटे होने का मुद्दा उठाया था।