{"_id":"6a0efb99b6c851344909197a","slug":"a-report-was-filed-against-eight-people-for-demanding-dowry-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज को लेकर घर से निकाला, फिर सुलह की, वापस ले जाकर पीटा, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज को लेकर घर से निकाला, फिर सुलह की, वापस ले जाकर पीटा, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 May 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 21 May 2026 06:10 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि पति गौरव, सास गुड्डी देवी, ननद वर्षा, सरिता, नीलम, पूनम और ननदोई जीतन पांच लाख रुपये व कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और 25 मार्च 2025 को गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाहिता तुलसी कुमारी ने थाने में आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि उसकी शादी दो दिसंबर 2024 को कंचन नगर, थाना बन्नादेवी निवासी गौरव कुमार के साथ हुई थी। ससुरारालीजनों में शामिल पति गौरव, सास गुड्डी देवी, ननद वर्षा, सरिता, नीलम, पूनम और ननदोई जीतन पांच लाख रुपये व कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और 25 मार्च 2025 को गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
मायके में उसने ऑपरेशन से पुत्र को जन्म दिया। सुलहनामा कर 28 अक्टूबर 2025 को ससुरालीजन घर ले गए, लेकिन दो अप्रैल 2026 को सभी ने बुरी तरह पिटाई की। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन