{"_id":"69f903cbf16a7a16e402e906","slug":"a-poklane-worth-rs-50-lakh-stopped-the-flow-of-the-river-aligarh-news-c-2-1-ald1025-966611-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 50 लाख की पोकलेन ने रोका नदी का बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 50 लाख की पोकलेन ने रोका नदी का बहाव
विज्ञापन
कस्बे के बीच से होकर निकल रही करबन नदी में फंसी पोकलेन इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मशीन के वजह से तेज बहाव से नदी का पानी नहीं निकल पा रहा है। स्थिति यह है कि नदी के पास बने मोहल्ले की गली में गंदा पानी भर गया है।
करीब एक वर्ष पहले नदी की सफाई के दौरान लाई गई पोकलेन मशीन बीच पानी में फंस गई थी, जिसे आज तक बाहर नहीं निकाला जा सका। मशीन का आधा हिस्सा नदी में धंसा होने से पानी का बहाव रुक गया है। अलीगढ़-पलवल रोड स्थित त्रिवेणी नगर के पास फंसी यह मशीन अब गंदगी और जलभराव का मुख्य कारण बन गई है। कस्बे की नालियों का पानी और कचरा इसी स्थान पर रुक जाता है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी अजय सिरोही ने बताया कि एक साल बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
आसपास के मोहल्लों में जमी कीचड़ बढ़ी दुर्गंध
इस समस्या से त्रिवेणी नगर के साथ नदी वाला मोहल्ला, उपाध्याय मोहल्ला और महाराजा कॉलोनी के लोग भी प्रभावित हैं। गली में नदी का गंदा पानी भर गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- करबन नदी की सफाई के समय मशीन फंस गई थी। उसे नदी से निकलवाने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। मई में नदी का पानी कम होने पर मशीन को बाहर निकाला जाएगा। - विनोद कुमार सिंह, कार्यकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई, बुलंदशहर।