फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A murder case was registered on the orders of the court

Aligarh News: चार महीने इक्कीस दिन बाद आया अदालत का आदेश, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2024 04:19 AM IST
सार

बीती 9 जनवरी को कुलदीप ने उसके पति की हत्या कर शव गांव के बाहर रख दिया। कहा कि वह बीमार थे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव खराब हो जाएगा, यह कह कर अंतिम संस्कार करा दिया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह बीमार नहीं हुए और न ही किसी अस्पताल में इलाज हुआ।

विज्ञापन
A murder case was registered on the orders of the court
अदालत का फैसला - फोटो : ANI

विस्तार

चार महीने इक्कीस दिन बाद पत्नी की कवायद पर पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। परेशान पत्नी ने अदालत की शरण ली। अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश दिया। मामला गंगीरी थाने के गांव भगोसा का है। भगोसा निवासी मंजू देवी पत्नी  वीरपाल सिंह ने बताया कि उसका पति जयपुर में गांव के ही कुलदीप पुत्र लालाराम के साथ पत्थर तोड़कर रेता बनाते थे।

विज्ञापन


बीती 9 जनवरी को कुलदीप ने उसके पति की हत्या कर शव गांव के बाहर रख दिया। कहा कि वह बीमार थे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव खराब हो जाएगा, यह कह कर अंतिम संस्कार करा दिया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह बीमार नहीं हुए और न ही किसी अस्पताल में इलाज हुआ। कुलदीप ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाने पहुंची तो पुलिस ने कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद उसने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर 30 मई को पुलिस ने मंजू देवी की तहरीर पति वीरपाल की हत्या का मुकदमा गांव भगोसा निवासी कुलदीप पुत्र लालाराम उर्फ हुटटन व वेदप्रकाश पुत्र खानचंद्र निवासी गांव प्रकाशपुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर के खिलाफ दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed