{"_id":"689ba6a4ed86f8c5af0e0e64","slug":"a-modern-gymnasium-is-being-built-in-the-stadium-aligarh-news-c-2-gur1004-758779-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्टेडियम में 52 लाख से बन रहा आधुनिक जिम्नेजियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्टेडियम में 52 लाख से बन रहा आधुनिक जिम्नेजियम
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में 52 लाख रुपये से आधुनिक जिम्नेजियम का निर्माण हो रहा है। नए हॉल में अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण जैसे मल्टी-जिम मशीन, ट्रेडमिल, वेट ट्रेनिंग सेट, साइकलिंग मशीनें होंगी। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को टेंडर जारी किया है।
एडीए एई अनिल कुमार ने बताया कि 52 लाख का टेंडर जारी हुआ है। कार्यदायी संस्था बांके बिहारी इसका निर्माण करा रही है। नए हॉल के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर फिटनेस ट्रेनिंग लेने का अवसर मिलेगा। इस साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद