{"_id":"5f10b1158ebc3e637e5c7008","slug":"a-man-killed-in-sahajpura-pisawa-news-ali238817491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजपुरा में युवक की हत्या, लहूलुहान मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजपुरा में युवक की हत्या, लहूलुहान मिला शव
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो।
- फोटो : PISAWA
गांव सहजपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह लहूलुहान हालत में युवक का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सहजपुरा निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र मामराज का घर गांव से बाहर नलकूप के निकट है। सोनू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सोने गांव के बाहर बने घर में रहता था तथा वहीं रहकर खेती संभालता था। बाकी भाई गांव में रहते हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो सोनू लहूलुहान हालत में बरामदे में पड़ा हुआ था। सिर में गंभीर चोट थी। शव देख परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पूछताछ व आवश्यक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गांव में चर्चा है कि सोने ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। साथी ही कुछ जमीन अपने बहन को दी थी। शेष पर प्लॉट काटे थे। उसे जब भी रुपये की आवश्यकता होती थी तो वह जमीन बेच देता था। इस तरह उसके पास एक-दो बीघा ही खेत बचा था। परिजनों ने बताया कि गांव में एक ही व्यक्ति से सोनू का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि शराब पिलाकर सोनू की हत्या की गई है। शव से कुछ दूरी पर बीयर की बोतल व गिलास पड़े मिले हैं। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।