Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A film made from amla (Indian gooseberry) extract will keep paneer fresh for 12 days

Aligarh News: आंवले के अर्क से बनी फिल्म पनीर को 12 दिन तक रखेगी ताजा

Sun, 22 Nov 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A film made from amla (Indian gooseberry) extract will keep paneer fresh for 12 days
पनीर को 12 दिन तक ताजा रखने और उसे खराब होने से बचाने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शोध में एक नई तकनीक सामने आई है। शोधकर्ताओं ने आंवले के अर्क से ऐसी विशेष बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग फिल्म विकसित की है, जिसमें बैक्टीरिया से लड़ने और खाद्य पदार्थों को ऑक्सीकरण से बचाने की क्षमता है।
विज्ञापन

इस फिल्म में पैक किए गए पनीर की गुणवत्ता रेफ्रिजरेटर में 12 दिनों तक बेहतर बनी रही। सामान्य पैकेजिंग की तुलना में इसमें पनीर का वजन भी काफी कम घटा। यह तकनीक खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के साथ प्लास्टिक पैकेजिंग का पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनने की क्षमता रखती है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जर्नल स्प्रिंग नेचर में छपी है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. सदफ जैदी ने बताया कि आंवले के अर्क का इस्तेमाल किया गया। आंवले में मौजूद प्राकृतिक तत्वों ने तीन तरह के बैक्टीरिया- बैसिलस सब्टिलिस, ई-कोलाई और स्यूडोमोनास एरुजिनोसा के खिलाफ प्रभावी असर दिखाया। आंवले के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट क्षमता 78.21 प्रतिशत पाई गई। एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों को ऑक्सीकरण से बचाने में मदद करते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पदार्थों को मिलाकर तैयार की खास फिल्म
शोधकर्ता पीर मोहम्मद जुनैद, जिया उल हक भट के अनुसार, आंवले के अर्क के साथ सिल्वर नैनोपार्टिकल्स और कॉपर मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क को मिलाकर एल्जिनेट और कैराजीनन से बनी विशेष फिल्म तैयार की। इसमें सिल्वर के बेहद छोटे कण और कॉपर आधारित छिद्रयुक्त पदार्थ शामिल किए गए। इन सभी घटकों ने फिल्म की मजबूती, ताप सहने की क्षमता और खाद्य पदार्थों को नमी से बचाने की क्षमता को बेहतर बनाया। परीक्षण में फिल्म की तापीय स्थिरता सामान्य फिल्म के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत अधिक मिली। साथ ही इसमें जलवाष्प के आर-पार जाने की दर कम रही।


12 दिन तक पनीर की गुणवत्ता पर किया परीक्षण
इस तकनीक की उपयोगिता जांचने के लिए पनीर की पैकेजिंग में इसका इस्तेमाल किया गया। 12 दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रखे गए पनीर में वजन की कमी, पीएच स्तर में बदलाव और वसा के ऑक्सीकरण की जांच की गई। फॉर्मूलेशन वाली पैकेजिंग में पनीर का वजन केवल 0.62 से 4.83 प्रतिशत तक घटा, जबकि सामान्य पैकेजिंग वाले पनीर में वजन की कमी 5.90 से 12.07 प्रतिशत तक रही। इससे पता चला कि नई फिल्म पनीर की नमी बनाए रखने में सामान्य पैकेजिंग से अधिक प्रभावी रही। फॉर्मूलेशन में एंटीऑक्सीडेंट क्षमता सबसे अधिक 88.23 प्रतिशत दर्ज की गई।



बाजार में लाने की तैयारी, होगा फायदा
शोधकर्ताओं के अनुसार, इस तकनीक को बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। इससे उन व्यापारियों को फायदा होगा, जो पनीर लंबे समय तक रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed