फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A female doctor was punched by a nurse, causing emergency services to be disrupted

Aligarh News: तीमारदार ने महिला डॉक्टर को मारा घूंसा, इमरजेंसी सेवा ठप

Wed, 06 May 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A female doctor was punched by a nurse, causing emergency services to be disrupted
जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीज को वापस ले जाते तीमारदार।  - फोटो : samvad
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की देर रात मरीज के इलाज में देरी को लेकर तीमारदार भड़क गए। एक तीमारदार ने महिला डॉक्टर अनन्या को घूंसा मार दिया, जिसे डॉक्टर का होंठ कट गया है। इमरजेंसी का गेट बंद करके इमरजेंसी सेवा बंद कर दी। मरीज मायूस होकर लौट गए। डॉक्टर के परिजन भी इमरजेंसी पहुंच गए।
विज्ञापन



तीमारदारों की तरफ से अब्दुल्ला ने बताया कि 10-15 डॉक्टरों ने चार तीमारदारों को खूब मारा है। इसमें एक तीमारदार का सिर फट गया। हंगामे की खबर पर पुलिस के अधिकारी और प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। तीमारदार को पुलिस थाना सिविल लाइंस ले गई। घायल की डॉक्टरी जांच हो रही है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को भी एक महिला डॉक्टर को मरीज द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी थीं।
विज्ञापन



मरीज तड़पते रहे, डॉक्टर नहीं पसीजे
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हड़ताल के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिसर में कई लोग अपने परिजनों को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। तीमारदारों ने डॉक्टरों से मरीजों को देखने के लिए मिन्नतें की, लेकिन डॉक्टरों ने एक भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुलंदशहर से आए मरीज की हालत बिगड़ी
बुलंदशहर के अकबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर उनके भाई अफजल उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से गुहार लगाई कि मरीज को भर्ती कर लिया जाए, लेकिन उन्हें बताया गया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं और फिलहाल कोई इलाज संभव नहीं है। यह सुनकर तीमारदार हताश हो गए और मरीज की हालत को लेकर चिंतित नजर आए।


पेट दर्द से परेशान मरीज को भी नहीं मिला इलाज

अतरौली के रमेश अपने रिश्तेदार पंकज को पेट दर्द होने पर इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से मरीज को देखने की प्रार्थना की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सुरक्षा कर्मियों ने साफ कह दिया कि हड़ताल के चलते यहां इलाज नहीं हो पाएगा और मरीज को कहीं अन्यत्र ले जाएं।



तीमारदारों में नाराजगी, सिस्टम पर सवाल
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा, जिससे तीमारदारों में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में भी मरीजों को इस तरह लौटाना अमानवीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed