{"_id":"68987728ff9c4ed7a6086067","slug":"a-dowry-harassment-case-filed-against-the-builder-wife-and-son-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिल्डर की पत्नी-बेटे पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, एक युवती ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिल्डर की पत्नी-बेटे पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, एक युवती ने लगाए ये आरोप
Sun, 10 Aug 2025 04:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 04:10 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। इसके बावजूद दीपक ने पहले 26 जून व अब 13 जुलाई को उसे लात-घूसों से पीटा। दीवार मेंं सिर मारकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने मां-बाप को खबर दी। तब पिता उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले के चर्चित बिल्डर रहे धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी व उनके बेटे दीपक चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा दीपक से प्रेम विवाह करने वाली क्वार्सी इलाके की युवती ने कराया है। मुकदमे के अनुसार आठ माह पहले हुई शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न हो रहा था। अब पति बेरहमी से पीटने लगा।
विज्ञापन
क्वार्सी प्रोफेसर कॉलोनी की यंशी अग्रवाल ने बताया कि वह डीयू से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसने देवत्रय अस्पताल के बराबर गुलजार नगर निवासी स्वर्गीय धर्मेंद्र चौधरी के बेटे दीपक से परिवार के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह किया। उसकी जिद पर परिजन मान गए। सभी की सहमति से उनकी शादी 11 दिसंबर 2024 को जीटी रोड के गेस्ट हाउस में हुई। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति दीपक व सास संगीता चौधरी ने दहेज में सोने के जेवरात व दस लाख की मांग शुरू कर दी। कई बार मारपीट भी की गई। पांच-छह माह तक उसने सब सहा।
विज्ञापन
लगाए ये आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। इसके बावजूद दीपक ने पहले 26 जून व अब 13 जुलाई को उसे लात-घूसों से पीटा। दीवार मेंं सिर मारकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने मां-बाप को खबर दी। तब पिता उसे अपने साथ ले गए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर संगीता व दीपक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच व मेडिकल परीक्षण आदि के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
बसपा ने अतरौली में दिया था धर्मेंद्र व संगीता को टिकट
शहर के प्रमुख बिल्डरों में शामिल धर्मेंद्र चौधरी 2017 के चुनाव में बसपा से अतरौली विधानसभा का विधायक का टिकट लेकर आए थे। हालांकि, प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई। उसके बाद बसपा ने यह टिकट धर्मेंद्र की पत्नी संगीता को दे दिया। बाद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगीता का टिकट काटते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से संगीता सपा से जुड़ गईं।