फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A deaf and mute woman performing the circumambulation of Dharnidhar was raped.

Aligarh News: धरणीधर की परिक्रमा कर रही मूकबधिर महिला से दुष्कर्म

Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A deaf and mute woman performing the circumambulation of Dharnidhar was raped.
धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करने गई क्षेत्र के एक गांव की मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इशारों में अपने पति को आपबीती बताई। शिकायत करने पर आरोपी ने घर में घुसकर पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गोरई थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पांच जून को उसकी मूकबधिर पत्नी धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करने गांव के अन्य लोगों के साथ गई थी। घर पहुंचने पर पत्नी ने रो-रोकर इशारों में बताया कि परिक्रमा करते समय वह गांव के लोगों से पीछे छूट गई थी। वह एक जगह बैठ गई तभी सुखवीर उसको अपनी बाइक पर बैठाकर घर की ओर चल दिया। रास्ते में एक कॉलेज के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने वह आरोपी के घर गया तो सुखवीर घर पर नहीं था। बाद में सुखवीर और जगन्नाथ पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता के पति को धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो पत्नी को मारकर दफना देंगे। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed