फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A case filed against teacher opposed singing of Vande Mataram

प्रार्थना सभा में वंदे मातरम का विरोध: सहायक अध्यापक पर मुकदमा दर्ज, किया जा चुका है निलंबित

Thu, 13 Nov 2025 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 02:23 PM IST
सार

शिक्षकों ने जो लिखित में अपना बयान दिया है उसमें कहा है कि शमसुल हसन ने वंदे मातरम का विरोध करते हुए कहा कि यह हमारे मजहब के खिलाफ है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से अभद्र भाषा में बात की। 

विज्ञापन
A case filed against teacher opposed singing of Vande Mataram
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विकासखंड लोधा अंतर्गत पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में 12 नवंबर को प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का विरोध करने वाले सहायक अध्यापक शमसुल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


थाना रोरावर अंतर्गत पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में भारत माता की जय व वंदे मातरम जैसे नारे लगवाने से इनकार करने पर सहायक अध्यापक शमसुल हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि स्कूल के सहायक अध्यापक चन्द्रपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि 12 नवंबर को सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच पहली प्रार्थना सभी के दौरान रोजाना की तरह प्रार्थना, भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगवाए गये थे। तभी विद्यालय में सहायक अध्यापक  शमसुल हसन ने उनसे ये नारे लगवाने से मना किया, साथ ही धमकाया भी। इस बारे में  थाना रोरावर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... UP: प्रार्थना सभा में वंदे मातरम के विरोध पर शिक्षक निलंबित, स्टाफ के बीच आपसी तनाव, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
लोधा के पूर्व प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में 12 नवंबर को प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का गायन हो रहा था। जिसका विरोध सहायक अध्यापक शमसुल हसन ने किया। इसकी जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा रानी सहित अन्य शिक्षकों ने इस शिकायत को सही बताया। शिक्षकों ने जो लिखित में अपना बयान दिया है उसमें कहा है कि शमसुल हसन ने वंदे मातरम का विरोध करते हुए कहा कि यह हमारे मजहब के खिलाफ है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से अभद्र भाषा में बात की। 

जिला समन्वयक निर्माण कार्य व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि शमसुल हसन ने शासन और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए विद्यालय में अनुशासनहीनता की। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते शमसुल हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गंगीरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजगहीला से संबद्ध कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed