फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A canter collided with a parked canter, killing the driver.

Aligarh News: खड़े कैंटर में दूसरे कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A canter collided with a parked canter, killing the driver.
अलीगढ़-गाजियाबाद रोड पर बुधवार तड़के सड़क किनारे खड़े कैंटर में दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक नौशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए एक कैंटर थर्माकोल की शीट भरकर ले जा रहा था। कैंटर को चंडौस क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर निवासी नौशाद (37) पुत्र शहीद चला रहा था, उनके साथ बेटा अन्नू भी था। रास्ते में गभाना क्षेत्र में भरतरी में कैंटर पंक्चर हो गया। चालक सड़क किनारे उसका पहिया बदलने लगा।


इस बीच गाजियाबाद की ओर से आ रहे कैंटर ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में नौशाद व अन्नू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अस्पताल भेज दिया। जेएन मेडिकल कॉलेज में नौशाद को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed