फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जायके की डोर में बंधे डॉ. अंसारी

जायके की डोर में बंधे डॉ. अंसारी

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। गत दिनों एएमयू आए उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी ने जब बहुत दिनों बाद अपने खास कुक लियाकत के हाथ के लजीज कबाब खाए तो फिर से अपने साथ डेप्यूटेशन पर ले गए। कुछ दिनों पहले ही लियाकत 5 वर्ष उपराष्ट्रपति भवन में अपनी सेवा देने के बाद एएमयू आए थे। सन 2000 में एएमयू कुलपति का पदभार संभालने के साथ ही वह एएमयू में लियाकत को अपने साथ लेकर आए थे। कुछ दिनों पहले रमजान के दौरान दिल्ली से लियाकत एएमयू आए गए। जब उपराष्ट्रपति का एएमयू में कार्यक्रम बना तो लियाकत को स्वाभाविक तौर से उनके खान-पान की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपराष्ट्रपति के लिए शानदार वेज और नॉन वेज तैयार किया गया। इसमें फिश कबाब और कबाब भी शामिल था। बहुत दिनों बाद जब उपराष्ट्रपति ने अपने खास कुक के हाथों का खाना खाया तो पुराना जायका फिर ताजा हो गया। लियाकत को फिर से प्रतिनियुक्ति पर उपराष्ट्रपति भवन में बुला लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed