{"_id":"8478","slug":"Aligarh-8478-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला से चेन लूटी तो दूसरी से कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला से चेन लूटी तो दूसरी से कोशिश
Aligarh
Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। भाई को राखी बांधने आ रही महिला के गले से बाइकर्स ने देहलीगेट के गांव शाहपुर कुतुब के पास से जंजीर तोड़ ली। महिला बाइक से संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उधर, क्वार्सी के लक्ष्मीबाई मार्ग पर एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया गया। सीओ तृतीय ने बताया की पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव मतईपुर निवासी राकेश कुमार की ससुराल बन्नादेवी इलाके में है। गुरुवार को वह बाइक से पत्नी अर्चना को संग लेकर ससुराल जा रहा था। शाहपुर कुतुब के पास पहुंचा तभी बाइक सवारों ने महिला के गले से जंजीर तोड़ ली। छीना-झपटी में अर्चना बाइक से गिरकर घायल हो गई। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर एसओ देहलीगेट पहुंचे, जिन्होंने बदमाशाें को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू करा दी। बाद में घायल महिला का इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन