{"_id":"6-23277","slug":"Aligarh-23277-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के खिलाफ गरजे कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के खिलाफ गरजे कर्मी
Aligarh
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के मुक्ताकाश मंच पर हुए वार्षिक कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता नहर विभाग नरौरा के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। कर्मचारियों ने ऐसे अफसरों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी, जो कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नेकराम सिंह और अध्यक्षता केएन सिंह ने की। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बाद भी आला अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां पर जनपदीय विभागों में तैनात कर्मचारियों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी उठाया गया। कार्यक्रम में केएस शर्मा, अनिल कुमार, ओंकार सिंह, भगवान स्वरूप, विमल, रामवीर सिंह, नेकराम, देवेंद्र कुमार शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन