{"_id":"6-23274","slug":"Aligarh-23274-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते के निशान बताएंगे किसने फूंका शिक्षामित्रों का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते के निशान बताएंगे किसने फूंका शिक्षामित्रों का रिकॉर्ड
Aligarh
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। बीएसए दफ्तर में शिक्षामित्रों का रिकॉर्ड जलाने वाला अपने निशान छोड़ गया है। आरोपी के जूते के निशान उसकी पहचान बता रहे हैं। आग लगाने की घटना में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच में दरवाजे और तालों का टूटना भी अलग ही कहानी बयां कर रहा है। टीम ने शुक्रवार को शिक्षामित्रों के रिकॉर्ड की राख में साढ़े तीन घंटे तक सबूत खंगाले। आरोपी के हाथ और पैर के निशान उठाए। घटना स्थल के फोटो भी लिए। बीएसए दफ्तर में गुरुवार को लगाई गई आग का जल्द ही खुलासा हो सकता है। दफ्तर की हर दीवार पर आरोपी की उंगलियों के निशान मिले हैं। दफ्तर की बाहरी जमीन और दीवार भी जूते के निशान मिले हैं। जांच टीम की मानें तो आरोपी ने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। एक ही डिजाइन वाले सोल के निशान जगह-जगह मिले हैं। दफ्तर की ऊपरी मंजिल की दीवार और दरवाजे पर मिले हाथ के निशान भी एक ही व्यक्ति के मालूम हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह फॉरेंसिक टीम बीएसए दफ्तर पहुंच गई। साढ़े तीन घंटे तक दफ्तर के एक-एक कोने में जांच की। कई जगह फोटो लिए। हाथ और जूतों के निशान उठाए। कमरे में पड़ी रिकॉर्ड की राख को भी देखा।
विज्ञापन