फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लव जेहाद का जवाब सिर्फ मोहब्बत है

लव जेहाद का जवाब सिर्फ मोहब्बत है

Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की तर्ज पर एएमयू में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को आएगी टीम
विज्ञापन

एएमयू परिसर में जेंडर इक्विलिटी की पहल मिलजुल करेंगे युवा, संदीप ने किया आह्वान
मायावती का उदाहरण देकर कहा कि उन्होंने नई राजनीतिक शुरुआत कर बदला चेहरा
अमित शाह, मुलायम सिंह यादव और दूसरे नेताओं की वर्तमान राजनीति पर भी उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने कहा है कि लव जेहाद पर हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर मुसलमान लड़के हिंदू लड़कियों से शादी कर रहे हैं तो इस पर राजनीति करने से बेहतर है कि हिंदू लड़के मुसलमान लड़कियों से शादी करें। इससे दोनों धर्मों के बीच मोहब्बत पनपेगी और देश में अमन चैन बढ़ेगा। संदीप रविवार को खुदाई खिदमतगार संस्था की ओर से मौलाना आजाद लाइब्रेरी के हाल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे।

यहां लड़कियों ने पूछा कि जेंडर इक्विलिटी को लेकर पहल क्यों नहीं हो रही है ? लड़के रात में दस बजे तक हॉलों में आते हैं तो लड़कियों के लिए शाम के सात बजे का समय क्यों तय है? इस पर संदीप ने कहा कि मौके की नजाकत को भांप कर लड़कियों को बराबरी की बात पर अमल करना चाहिए। संदीप ने कहा कि मायावती ने राजनीति के तमाम मिथक तोड़े हैं इसकी पहल युवाओं को भी करनी चाहिए। बोले कि अमित शाह जैसे नेता भाजपा की कमान संभाल सकते हैं तो युवा राजनीति में आने की पहल क्यों नहीं कर रहे हैं ? मुलायम सिंह लोहियावाद की दुहाई देकर परिवारवाद की राजनीति करने में सफल हैं तो युवा खुद का राजनीतिक दल बना कर क्यों आगे नहीं बढ़ रहे हैं? युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए और अपनी जगह बना कर नि:स्वार्थ भाव से देश सेवा करनी चाहिए। इसी से देश की व्यवस्थाओं को सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीएचयू में जिस तरह से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए बकायदा काम हो रहा है उसी तरह से एएमयू में भी पहल होगी। इसके लिए बीएचयू से प्रशिक्षित लोगों की टीम एएमयू आएगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी अपन जगह बनाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। इस मौके पर राम रहीम शांति सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यहां पर अलीगढ़ इकाई से प्रो. अरसलम, मो. शाहबाज, साकिबुर रहमान,याजिद इकबाल,असलम, जामुमददीन मौजूद रहे। दिल् ली से आए संस्था के हाफिज किदवई, फैजल खान, तापिश, आरिश, चिन्मय, कृपाल, अभिषेक भी यहां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed