{"_id":"6-21288","slug":"Aligarh-21288-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवां में युवक को गोलियों से भूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवां में युवक को गोलियों से भूना
Aligarh
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां (अलीगढ़)। ग्राम जंगलगढ़ी के पास झाड़ियों में एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। उसके दो गोली सीने और एक गोली कमर पर लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि रंजिशन उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार सुबह जंगलगढ़ी के कुछ लोग जंगल में शौच को जा रहे थे। उन्होंने देखा कि झाड़ियों के पास कुछ पड़ा है। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति की खून में लथपथ लाश पड़ी थी और उसके शरीर पर तीन गोलियां लगी थीं। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास से एक मोबाइल बरामद किया। इससे एक नंबर पर सूचना दी जो मृतक के परिजनों का था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुला लिया। उसके परिजनों ने शव की पहचान विनोद कुमार पुत्र शंकरपाल (30) निवासी ग्राम हंसपुर थाना सकरौली जिला एटा के रूप में की। मृतक के फुफेरे भाई चंद्रकिशोर ने बताया कि विनोद का डेढ़ साल पहले गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। इसलिए यह हमारे गांव कलियानपुर थाना अबागढ़ में ही रहता था। शनिवार को गांव से यह कह कर अवागढ़ गया था कि सब्जी लेने जा रहा हूं, लेकिन यह शाम तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और इसे काफी तलाशा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों इसके अपहरण की रिपोर्ट थाना अवागढ़ में दर्ज करा दी। चंद्र किशोर ने बताया कि शनिवार रात्रि को करीब 12 बजे विनोद का कॉल आया तो उसने गोली मारने की सूचना दी, लेकिन बाद में फोन कट गया, लेकिन उसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। इसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और इसके तीन बच्चे हैं। एसओ जवां अजय कौशल ने बताया कि विनोद के दो गोली सीने और एक गोली कमर पर लगी है। विनोद की मां शांती देवी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।