{"_id":"6-20883","slug":"Aligarh-20883-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए कालोनी में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए कालोनी में युवक को मारी गोली
Aligarh
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट इलाके की पला रोड एडीए कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इस दौरान हमलावरों ने 6 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। हमले के मूल में मकान का विवाद बताया गया है।
बताया गया है कि पला रोड एडीए कॉलोनी निवासी रघुराज सक्सेना उर्फ सोनू व उसके भाई रवि राज सक्सेना एक बैंक की फाइनेंस शाखा में काम करते हैं। उन्होंने दुबे पड़ाव सराय दीनदयाल में एक मकान खरीदा है, जिसमें कुछ लोग किराये पर रहते हैं। मगर वह मकान खाली करने की बात को बार-बार टाल जाते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोनू घर पर बैठा खाना खा रहा था। तभी किरायेदार पक्ष के दो युवक अमित व गोपाल अपने दो अज्ञात साथियों सहित आए और मकान को लेकर बातचीत करते हुए पहले सोनू के साथ मारपीट की और तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग की। बस इसी बीच एक गोली सोनू के पिछले हिस्से में जा लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। खबर पर पुलिस दौड़ी और पब्लिक भी एकत्रित हो गई। बाद में घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। एसओ के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद किया है।
----