{"_id":"6-18803","slug":"Aligarh-18803-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नटवर लाल’ बेटे की सजा भुगत रहा बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नटवर लाल’ बेटे की सजा भुगत रहा बाप
Aligarh
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। एक नटवरलाल बेटे की करतूत की सजा उसका वृद्ध बाप भुगत रहा है। लगभग एक सप्ताह से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने में बैठाये रखा है। उस वृद्ध ने कभी सोचा भी न होगा कि उम्र के इस पड़ाव में उसे यह दिन देखने पड़ेंगे। वाकया कुछ इस तरह है कि गांधीपार्क भदेसी इलाके के इस युवक की मुलाकात किसी परिचित के माध्यम से एक टीटी से हो गई। जिसने उसे टीटी की नौकरी दिलवाने का झांसा दे दिया। वह युवक झांसे में आ गया और उसके साथ बड़ोदरा चला गया। हालांकि उसे नौकरी तो नहीं मिली, मगर खुद ही फर्जी टीटी बन गया और टीटी की वर्दी पहनकर अहमदाबाद बड़ोदरा सहित कई क्षेत्रों में ट्रेन में वह टीटी का काम करने लगा। उसने परिजनों को बता दिया कि उसकी नौकरी लग गई है। बस फिर क्या था शादी के रिश्ते आना भी शुरू हो गए। उसकी शादी पिता ने तय कर दी थी। 14 अप्रैल को विवाह की तिथि निर्धरित कर दी गई थी। इसी दौरान लड़की वालों को पता लगा कि युवक की नौकरी कहीं लगी ही नहीं है। इस पर रिश्ता टूट गया। तभी युवक अपने घर आ गया। जहां रिश्ता टूटने पर उसने पला निवासी एक लड़की को प्रेम संबंध के झांसे में लिया और 24 अप्रैल को लेकर भाग गया। लड़की के घर वालों ने युवक के खिलाफ सासनीगेट थाने में लड़की को भगा जाने ले जाने का मामला दर्ज करा दिया। वहीं पुलिस ने मुकदमे के नामजद आरोपी गौरव के पिता को पांच दिन पूर्व हिरासत में ले लिया। जिनसे पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पा रहा, इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें थाने में बैठाये रखा है। थाने में बैठे पिता बार-बार उस कपूत को कोसते हैं। जिसने उम्र के इस उम्र में सजा दिलवाई है।
विज्ञापन