फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खुफिया अलर्ट : एक साथ न घूमें देश के बड़े नेता

खुफिया अलर्ट : एक साथ न घूमें देश के बड़े नेता

Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश के 18 बड़े नेताओं पर हमले की आशंका जता कर सनसनी मचा दी है। एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने स्लीपिंग माड्यूल के 32 आतंकियों को भारत के डेढ़ दर्जन बड़े नेताओं की हत्या के लिए भेजा है। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम होने के बाद इस आशंका को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं को सलाह दी गई है कि वे एक साथ चुनावी भ्रमण करने से बचें। उनकी की सुरक्षा और बढ़ाने के लिए देशभर में खुफिया अलर्ट जारी हो गया है। एसपीजी की सुरक्षा नहीं मिलने के कारण अब नरेंद्र मोदी को एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) सिस्टम से सुरक्षा दी जाएगी, जिसमें मिलेट्री इंटेलीजेंस के साथ देश की दो दर्जन से अधिक सुरक्षा एजेंसियों को शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पूरे देश में घूमने वाले सभी बड़े नेताओं को सुरक्षा एजेंसियों की सलाह मानने, सुरक्षा मानकों को पूरा कराने में मदद करने की सलाह दी गई है। मसलन, नेता सुरक्षा घेरा न तोड़ें, सुरक्षा कर्मियों की बात मानें, भीड़ के दौरान जनता से सीधे मिलने से परहेज करें। बड़े नेता एक साथ न घूमें।
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक साथ प्रचार के लिए एक प्लेन का इस्तेमाल न करें। बड़े नेता एक साथ एक कार में कहीं भी आएं-जाएं नहीं। इसी प्रकार कांग्रेस के स्टार प्रचारक सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका के लिए भी यही सलाह दी गई है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह, यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। पश्चिमी यूपी में पहले चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान 10 अप्रैल को होना है। अलीगढ़ सहित दस लोकसभा सीटों पर बड़े नेताओं की सभाएं 30 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होनी है। आतंकियों के मंसूबों के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के 18 वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों की सलाह पर अलग से टास्क फोर्स भी बनाया गया है जो पहली अप्रैल से पश्चिमी यूपी में डेरा डाल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed