{"_id":"6-15139","slug":"Aligarh-15139-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्ष्ापाल की सिफारिश के बाद भ्ाी मांगी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्ष्ापाल की सिफारिश के बाद भ्ाी मांगी रिश्वत
Aligarh
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। पुलिस का हाल ऐसा है कि अब सत्ता पक्ष की सिफारिश के बाद भी रिश्वत के बिना काम नहीं हो रहा। ऐसा ही एक मामला खुद सपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह के सामने आया। उन्होंने अपने एक मित्र के बेटे की बाइक चोरी के मामले में सिफारिश कर दी। बावजूद इसके दारोगा ने बाइक स्वामी से दो हजार रुपये मांग लिए। अब इसकी शिकायत एसपी सिटी से की गई है।
हुआ यूं कि 17 जून 2013 को कुलदीप विहार निवासी विवेक शर्मा की बाइक विकास भवन के पास से चोरी हुई थी। तब से आज तक मुकदमे में एफआर न लग पाने के कारण उनका बीमा क्लेम लटका हुआ था। इस पर विवेक ने अपने पिता के मित्र सपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह से मदद मांगी। इस विषय में पता किया तो जानकारी हुई कि क्वार्सी के एक दारोगा इसकी विवेचना कर रहे हैं। इस पर सीओ तृतीय के माध्यम से दारोगा को कहलवाया गया कि मुकदमे में एफआर लगा दी जाए। इस पर दारोगा कुछ सक्रिय तो हुए, लेकिन जब विवेक उनसे मिला तो दारोगा ने पहले उनके और सपा जिलाध्यक्ष के रिश्तों के विषय में पूछा। इसके बाद साफ कह दिया कि इस काम में कम से कम दो हजार रुपये या फिर बाइक की टंकी फुल करानी होगी। इस पर विवेक हैरत में पड़ गया और फिर सपा जिलाध्यक्ष को पूरा किस्सा बताया।
सपा जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को इस मामले में एसपी सिटी और इंस्पेक्टर क्वार्सी दोनों से दारोगा की शिकायत की है।