फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   922 teachers recruitment counseling from today

922 शिक्षकों की भर्ती की काउंसलिंग आज से

Tue, 02 Jun 2020 07:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
922 teachers recruitment counseling from today
शिक्षक भर्ती। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी, जो छह जून तक चलेगी। अलीगढ़ को 922 शिक्षकों को आवंटित किया गया है, जिनकी काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम तक नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। काउंसलिंग के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। काउंसलिंग के लिए आने वालीं महिला व पुरुषों को अलग-अलग ब्लॉक में रखा जाएगा। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि काउंसलिंग के बाबत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाएगा। महिला व पुरुष की लाइन में कर्मचारियों की बाकायदा ड्यूटी रहेगी, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे। उन्होंने कहा कि तीन से छह जून तक काउंसलिंग होनी है। अगर सभी अभ्यर्थी आ जाते हैं, तो उनकी काउंसलिंग हो जाएगी। ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम से मांगे पानी के दो टैंकर
बुधवार से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू हो रही है। दूर-दराज से आ रहे अभ्यर्थी व उनके रिश्तेदारों को पेयजल की परेशानी न हो। इसलिए बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तीन से छह जून तक पानी के दो टैंकर काउंसलिंग स्थल पर पहुंचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed