फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेस पर्यावेक्षक के सामने फूटा गुबार

कांग्रेस पर्यावेक्षक के सामने फूटा गुबार

Wed, 27 Feb 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पर्यावेक्षक के सामने फूटा गुबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव से पहले अलीगढ़ में कांग्रेस पार्टी और जनता का फीडबैक लेने आए पार्टी पर्यवेक्षक गोबर्धन सिंह चौहान के सामने नौ लोगों ने लोकसभा के टिकट के लिए दावेदारी की। इससे पहले सोमवार को उन्हें पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ा है।

वह जहां पर ठहरे थे, वहां पर कार्यकर्ता पहुंचे। लेकिन तीन घंटे बाद भी उनके कमरे से बाहर नहीं निकलने और फोन नहीं उठाने पर कार्यकर्ता उनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए लौट गए। मंगलवार को पर्यवेक्षक अलीगढ़ से रवाना हो गए।
विज्ञापन


जिन लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है उनमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, वरिष्ठ पार्टी नेता अश्वनी शर्मा, विनोद पांडेय, महापौर चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मधुकर शर्मा, लाखन सिंह चौहान, प्रतिमा सिंह, सुमंत किशोर शर्मा, ब्रज मोहन शर्मा एडवोकेट शामिल है। सभी के बायोडाटा ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेेस के जिला महामंत्री नेता लाखन सिंह चौहान, ठा. गजेंद्र सिंह, मुनीश अहमद, सतवीर सिंह चौहान, सरदार सतेंद्र सिंह काके आदि ने बताया कि पार्टी पर्यवेक्षक गोबर्धन सिंह चौहान राजस्थान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी हैं। वह अलीगढ़ में पार्टी की संभावनाएं और जनता का मिजाज समझने आए हैं।

लाखन सिंह चौहान कहते हैं कि जनता और कार्यकर्ता की मंशा थी कि वह जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे और संवाद करें। लेकिन वह जीटी रोड स्थित होटल रायल रेडीडेंसी के कमरा नंबर 103 में रुके। इसके बाद सोमवार को कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलने का समय मांगा तो उन्हें रायल रेजीडेंसी बुला लिया गया।


यहां पर दर्जनों कार्यकर्ता तीन घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन पर्यवेक्षक ने उनका फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद सभी लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए वापस आ गए।

मैं लोगों की नाराजगी दूर करने आया हूं: गोबर्धन सिंह

कांग्रेस पर्यवेक्षक गोबर्धन सिंह चौहान ने पूरे प्रकरण पर कहा है कि मैं महिला मोर्चा की बैठक में व्यस्त होने के कारण लोगों के फोन रिसीव नहीं कर पाया हूं। जिन लोगों की जो भी नाराजगी है उसी को दूर करने में यहां आया हूं। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं के बीच जाऊंगा। जिन लोगों की नाराजगी है, उनसे भी मिलकर और सभी की समस्याओं, शिकायतों को सुना जाएगा। अभी चुनाव दूर है। संगठन को मजबूत करने के इरादे से ही मुझे यहां भेजा गया है। हर किसी को समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed