{"_id":"5c15644cbdec22572c6b6398","slug":"91544905804-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम पर ताला लटका देख नगर आयुक्त भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम पर ताला लटका देख नगर आयुक्त भड़के
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सुबह-सुबह निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल शनिवार को जब गूलर रोड स्थित शेल्टर होम पहुंचे तो वहां पर ताला लटका देखकर उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जब नगर आयुक्त शेल्टर होम पहुंचे तो वहां पर गंदगी मिली और महिला शेल्टर होम पर ताला लगा मिला। उन्होंने तत्काल ताला खुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शेल्टर होम के शौचालयों में गंदगी होने पर सख्त नाराजगी जतायी।
शेल्टर होम में शिफ्ट के अनुसार कर्मियों की तैनाती करने और नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाए जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि शेल्टर होम गरीब असहाय व निराश्रित व्यक्तियों के विश्राम के लिए है अनाधिकृत रूप से यदि कोई शेल्टर होम का प्रयोग करेगा तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।