फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का टैगोर हाउस बना सुपर ब्रिलिएंट

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का टैगोर हाउस बना सुपर ब्रिलिएंट

Thu, 06 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का टैगोर हाउस बना सुपर ब्रिलिएंट
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का टैगोर हाउस सुपर ब्रिलिएंट बनकर उभरा है। इस हाउस के खिलाड़ियों ने कामयाबी की नई इबारत लिख दी। इसी के साथ दो दिवसीय खेल महोेत्सव स्पर्धा-2018 का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमिश्नर अजयदीप सिंह रहे।

बुधवार को महोत्सव का शुभारंभ कमिश्नर ने गुब्बारे छोड़ व खिलाड़ियों को मशाल देकर किया। कमिश्नर ने कहा कि खेल के अनुशासन को विद्यार्थी जीवन में उतारें, जिससे रामराज्य की संकल्पना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करें। खेल के महत्व को समझाएं, जिससे विश्व पटल पर भारत को अच्छे खिलाड़ी मिल सकें। महापुरुषों के जीवन से बच्चे सीख लें और आगे बढ़ें। शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि खेल का जैसा वातावरण इस विद्यालय के विद्यार्थियों को मिल रहा है, वैसा बहुत कम स्कूलों में उपलब्ध है। गांधी नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. मधुप लहरी ने कहा कि बच्चे खेलों से स्कूल व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन डॉ. उमेश कुमारी ने कहा कि असफलता से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। परामर्शदाता डॉ. पूनम बत्रा ने कहा कि खेलों से समाजोन्मुखी बनाया जाना बच्चों का सही मार्गदर्शन है। इससे ही भविष्य का निर्माण होता है। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि खेल पढ़ाई में सहायक है। खेलों से बच्चे के भीतर अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा, सदाचार और लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव विकसित होता है। उधर, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अतिथियों का मन मोह लिया। छात्र लकी व मुकुल की कुश्ती व ताइक्वांडो आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथियों को प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रामवीर सिंह, चंद्र पाल सिंह, ललित वत्स, अमित कुमार, त्रिलोक पाल सिंह, पल्लव शर्मा, ज्योति भारद्वाज, प्रियंका दुबे, पारुल गौतम, दिलीप, अन्नू बाला, कहकशा यासमीन, नीशू अग्रवाल, अम्बिका शर्मा, अनुज अरोड़ा, प्रवीन बिथारिया, मेधा चौहान, सुदेश यादव, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता के नतीजे

स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय
टनल रेस शौम्य प्रबल आदित्य
टनल रेस आस्था अंकिता अराध्या
टनल रेस हर्ष कुमार उत्कर्ष नैतिक सिंह
टनल रेस दीप्ति चौधरी वैष्णवी तनिष्का
टनल-हर्डल अवि यश मयंक
टनल-हर्डल रोनक साक्षी अंशिका
टनल-हर्डल गौरांश नरेंद्र मोहम्मद अमन
टनल-हर्डल दीक्षा नैना किंजल
हर्डल अंश कुमार विपेंद्र अर्पित प्रताप
हर्डल सॉसर शनाया दिव्या वंशिका
110 मीटर हर्डल जतिन सिंह रितिक लव यादव
110 मीटर हर्डल चहक दीपिका साफिया
होप रेस रिषभ कपिल शर्मा देवांश
होप रेस हिना चौधरी अनामिका नेहा
सैक रेस हर्ष यादव वरुण मयंक चौधरी
सैक रेस सृष्टि शिवानी यादव श्रीपचौरी
पटेटो गैदरिंग राजकमल हर्षित अंकित
पटेटो गैदरिंग नोवी खुशी अनुष्का
बीन बैग करन अभय चौधरी हेमंत चौधरी
बीन बैग मेघा चौधरी इशिता सिंह भावना
100 मी. हर्डल नरेंद्र मनीष राहुल
100 मी. हर्डल प्रिया उर्वी राघव सलोनी
110 मी. हर्डल नवीन अमित चौधरी मोनू
100 मी. हर्डल प्रियंका सलोनी मुस्कान
4गुणा 100 मी. रिले रमन हाउस गांधी हाउस शिवाजी हाउस
4गुणा 100 मी. रिले रमन हाउस टैगोर हाउस शिवाजी हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed