फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गठजोड़ के साथ मजबूत वोट बैंक पर फोकस

गठजोड़ के साथ मजबूत वोट बैंक पर फोकस

Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
गठजोड़ के साथ मजबूत वोट बैंक पर फोकस
गठजोड़ के साथ मजबूत वोट बैंक पर फोकस
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम के प्रतिष्ठित मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों ने अब प्रचार में पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। पुरुष उम्मीदवार हो या महिला, सभी अपने समर्थकों के साथ मोहल्ला-मोहल्ला, गली-गली घूम कर रहे हैं। प्रचार टोलियों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पार्षद पद के लिए जहां एक ही टोली काम कर रही है वहीं मेयर पद के प्रत्याशियों ने इलाका बांट कर प्रचार करना शुरू कर दिया है। पार्टियाें के मेयर प्रत्याशी पहले अपने-अपने खास मोहल्लों पर वोट पक्का कर रहे हैं, जहां उनका जनाधार ज्यादा है।
विज्ञापन


वहां वोट पक्का करने के बाद आगे के मोहल्लों में जाने की रणनीति बनाई जा रही है। चुनाव कार्यालयों में सभी को सुबह से शाम तक का काम सौंपा जा रहा है, जिससे खास लोगों को खास जगहों पर पहले से ही तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने ब्राह़्मण मुस्लिम गठजोड़, बसपा ने दलित मुस्लिम गठजोड़, सपा में यादव मुस्लिम गठजोड़ पर फोकस करने के साथ ही अन्य वोट बैंक पर भी मेहनत की जा रही है। जिससे सभी समुदाय वोटों को एकजुट कर जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

इसके लिए पार्टियों के अलगभ्-अलग समुदाय के जिम्मेदार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भाजपा में सभी जातियों के हिंदू बेल्ट, जैन, बौद्ध, ईसाई, सिख और मुस्लिम समर्थकों पर सर्वाधिक फोकस है ताकि परंपरागत वोट को उसी तरह से पकड़ कर रखा जाए।


ऐसी ही रणनीति पर सभी पार्टियां काम करने लगी हैं। इसी रणनीति के अनुसार स्टार प्रचारकों और नेताओं के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम 15 नवंबर तक तय होने की उम्मीद है। इसके बाद चुनाव में प्रचार के लिए केवल नौ दिन का समय शेष रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed